Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर 'रामायण' का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

नई दिल्ली, November 9, 2026: Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर 'रामायण' का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन। 200 करोड़ के पार हुई रामायण सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, रामायण ने पहले…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 09 November 2026

नई दिल्ली, November 9, 2026: Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर 'रामायण' का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन।

200 करोड़ के पार हुई रामायण सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, रामायण ने पहले दिन इंडिया में 64.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी में 48 करोड़ और तीसरे दिन 69.80 करोड़ की कमाई की थी. अभी तक फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई छोटी दिवाली वाले दिन की है. चौथे दिन यानी बड़ी दिवाली पर इसके कलेक्शन में 19.6% की गिरावट साफ देखने को मिली.

हालांकि दिवाली सेलिब्रेशन की वजह से कमाई में गिरावट आना लाजमी है. फिर भी दिवाली वाले दिन 56.15 करोड़ कमाई करना कम बात नहीं है. फिल्म के इस वीक 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के आसार हैं. अभी भी फेस्टिव वीक चल रहा है. ये हफ्ता कमाई के लिहाज से रामायण के लिए काफी खास होने वाला है. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी शोज से हो रही है.

कितनी हुई वर्ल्डवाइड कमाई? रामायण ने चौथे दिन दिन 45 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 214 करोड़ हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 499.20 करोड़ हो गया है. फिल्म 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.

4000 करोड़ में बनी रामायण डायरेक्टर नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. फिल्म को वीएफएक्स, रावण के महिमामंडन को लेकर बैकलैश मिल रहा है. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Nguyen Thanh Long from Sai Gon, Viet Nam, Wikimedia Commons, CC BY-SA 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement