Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करीना कपूर के बारे में सैफ अली खान ने कही ये बात, बताया कब होगी बच्चे की डिलीवरी

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली है। जानिए पहले बच्चे की डिलीवरी को लेकर क्या कह गए हैं सैफ अली खान।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 28 January 2021

एक बार फिर से एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की घोषणा कुछ महीने पहले ही दोनों ने की थी कि नन्हे तैमूर अली खान जल्द ही बड़े भाई बन जाएंगे। करीना की प्रेग्नेंसी की खबर जबसे सामने आई है तब से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन हाल ही में उन्हें चर्चा में लाने का काम खुद उनके पिता सैफ अली खान ने किया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट मार्च नहीं बल्कि फरवरी है।

दरअसल फिल्मफेयर संग बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने ये बताया कि करीना कपूर की दूसरी डिलीवरी फरवरी में होने वाली है। वह इस बात को लेकर काफी रिलैक्स है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो हमारे पास कभी भी आकर हमें हाय कह सकते हैं और मैं कहूंगा कि क्या? हां मैं उसको लेकर काफी ज्यादा रिलैक्स हूं, लेकिन साथ ही बहुत एक्साइटेड भी हूं। इतना ही नहीं सैफ अली खान ने ये भी कहा कि दूसरा बच्चा उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और ये थोड़ा डराने वाला भी है।

करीना कपूर की बात करें तो वो अपनी डेली लाइफ में कितनी बिजी है उसकी झलक हमें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती है। कभी वो योग करती हुई दिखाई देती है तो कभी अपने एफएम शो को होस्ट करती नजर आती है।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। काफी वक्त से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 2016 में बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। तैमूर का जब जन्म हुआ था तो उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में पूरे देश ने तैमूर अली को बहुत सारा प्यार दिया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.