Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पहलगाम हमले को लेकर ये क्या बोल गए विजय देवरकोंडा, अब जबरदस्त तरीके से हो रही है चर्चा

साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी फिल्म रेट्रो के प्री- रिलीज इवेंट के दौरान विजय ने इस मुद्दे पर अपनी खास राय रखी है। साथ ही मुश्किल वक्त में भारतीयों के एकजुट रहने की अपील तक कर डाली है।

Advertisement
Image Credit: विजय देवरकोंडा
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 28 April 2025

साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी फिल्म रेट्रो के प्री- रिलीज इवेंट के दौरान विजय ने इस मुद्दे पर अपनी खास राय रखी है। साथ ही मुश्किल वक्त में भारतीयों के एकजुट रहने की अपील तक कर डाली है। शिक्षा को आधार बनाते हुए विजय देवरकोंडा ने कट्टरपंथ के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है, उसका समाधान भी यही है कि उन आतंकवादियों को शिक्षिय किया जाए ताकि वे ब्रेनवॉश न हों। आखिर उन्हें क्या हासिल होगा? कश्मीर भारत का है और कश्मीरी हमारे अपने लोग हैं।

विजय देवरकोंडा इसके अलावा अपनी फिल्म कुशी को याद करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उन्होंने सामंथा के साथ फिल्म कुशी की शूटिंग की थी। उनके पास स्थानीय लोगों के साथ बहुत अच्छी यादे हैं। वही, विजय ने बिना रूके पाकिस्तान पर तंज कसते हुए भारत को उस पर अटैक ना करने की सलाह दे डाली। कहा कि पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से दुखी हो चुके हैं। साउथ एक्टर ने पाक सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तानी अपने लोगों की भी देखभाल नहीं कर सकते हैं।

एक-दूसरे से हमे करना चाहिए प्यार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय ने आगे कहा कि वे आज भी वैसे ही लड़ते हैं जैसे 500 साल पहले आदिवासी लड़ते थे। हमे एकजुट रहना चाहिए और एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए। आगे बढ़ने के लिए हमें हमेशा एक साथ रहना चाहिए। शिक्षा बहुत जरूरी है। हम खुद खुश रहें, अपने माता-पिता को खुश रखें, तभी हम सब मिलकर तरक्की कर सकते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.