Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

यश चोपड़ा को परिवार बनाना चाहता था इंजीनियर, डायरेक्टर को था फिल्मों का क्रेज

बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। आज यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी है।

Advertisement
Image Credit: यश चोपड़ा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 27 September 2024

बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। आज यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में जानेंगे। बॉलीवुड में यश चोपड़ा की कई रोमांटिक फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन फिल्मों को लोगों ने भी बहुत पसंद किया है। फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का बॉलीवुड में आने का सपना था इसलिए उन्होंने माता-पिता के इंजीनियर बनाने के सपने को भी पीछे छोड़ दिया।

यश चोपड़ा ने इंडस्ट्री में मारी एंट्री

यश चोपड़ा के बड़े भाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस डायरेक्टर है। यही वजह थी कि यश चोपड़ा भी फिल्मों में आने का ख्वाब देखा करते थे। हालांकि, परिवार उन्हें इंजीनियर बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों से अपनी एंट्री मारी थी। एक निर्देशक के रूप में यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों को बनाया है जो आज भी लोगों को याद है।

किंग ऑफ रोमांस बने यश चोपड़ा 

70 के दशक में यश चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई थी। हिंदी सिनेमा को उन्होंने 'दीवार', 'त्रिशूल, जैसी शानदार फिल्मी दी है। हालांकि, यश चोपड़ा को लगा कि वह कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं इसके बाद उन्होंने 'चांदनी' जैसी फिल्म को बनाया। यह फिल्म बहुत चली और उसके बाद वह लगातार सुपरहिट रोमांटिक फिल्में देते गए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.