Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मोटापे और हाई बीपी का रामबाण इलाज है धनिया पत्ता, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

हरा धनिया अपनी खुशबू के साथ-साथ सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी मशहूर है। इस हरे धनिये की पत्तियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद बताई जाती हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 04 October 2023

हरा धनिया केवल हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अपने बहुत से फायदे हैं, जिनकी पत्तियां हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धनिये का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि यह कई बीमारियों को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। धनिया की पत्तियों में हाई कोलेस्ट्रॉल को दूर करने के गुण होते हैं और साथ ही यह तेजी से बढ़ते वजन को भी नियंत्रित कर सकती है। 

मोटापे से छुटकारा

हरे धनिये की पत्तियों में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इन पत्तियों के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। बेड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहने से मोटापा नहीं बढ़ता है और इसलिए अपने दिल को स्वस्थ रखने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप नियमित रूप से धनिये की पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं।

सूजन जैसी समस्याएं दूर 

धनिये की पत्तियों इससे अपच, गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और सूजन जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इतना ही नहीं, धनिये की पत्तियों से मूत्र संबंधी कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत

एक अध्ययन के अनुसार, धनिये की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिनकी मदद से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, धनिये की पत्तियों में न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव भी होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। अगर आप रोजाना इन पत्तियों का सेवन करेंगे तो आपका शरीर भी मजबूत हो जाएगा और विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाएंगे।

ब्लड शुगर में फायदेमंद

कुछ समय पहले जानवरों पर हुई एक स्टडी के बाद कहा गया है कि धनिया की पत्तियां ब्लड शुगर में काफी फायदेमंद साबित होती हैं। धनिये की पत्तियों में पाया जाने वाला इंसुलिन प्रभावकारिता को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले अर्क की मदद से शरीर में ग्लूकोज लेवल को संतुलित करना बहुत आसान है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को धनिये की पत्तियों का सेवन करने से फायदा मिल सकता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.