Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: भोपाल में डेंगू के 206 और मलेरिया के 13 मरीज: 4,208 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, 89 हजार से ज्यादा घरों...।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सितंबर और अक्टूबर में डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। बारिश के बाद जमा पानी मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाता है। इसी को देखते हुए जिला मलेरिया कार्यालय और नगर निगम की टीमें घर-घर पहुंचकर लार्वा सर्वे, विनष्टीकरण, फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव कर रही हैं। नागरिकों को भी पानी जमा नहीं होने देने और नियमित सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से अक्टूबर 2026 तक मलेरिया जांच के लिए 2 लाख 32 हजार 821 का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मुकाबले अब तक 2 लाख 21 हजार 480 जांचें की जा चुकी हैं। यानी निर्धारित लक्ष्य का करीब 95% पूरा हो चुका है। इस दौरान मलेरिया के 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। विभाग के अनुसार, पिछले 5 से 6 वर्षों से जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या 20 से कम बनी हुई है।
मच्छरों के लार्वा को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए जिले के विभिन्न स्थायी और अस्थायी जल स्रोतों में 1 लाख 5 हजार गैम्बोसिया मछलियां छोड़ी गई हैं।
ये मछलियां पानी में मौजूद मच्छरों के लार्वा को खाती हैं। इसके अलावा नगर निगम को उन लोगों और संस्थानों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां लापरवाही के कारण पानी जमा होने और मच्छरों के पनपने की स्थिति मिलती है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों और अन्य जल पात्रों को ढंककर रखें। कूलर, गमलों और पानी जमा होने वाली जगहों की नियमित सफाई करें। बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। विभाग का कहना है कि डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए सरकारी अमले के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। अब जानिए डेंगू से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें डेंगू के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको सतर्क रहना जरूरी है। जानिए इस बीमारी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
कैसे पता करें कि डेंगू हुआ है या नहीं अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डेंगू की जांच के लिए एनएस 1 टेस्ट किया जाता है, जिसके आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज को डेंगू है या नहीं।
गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं जैसे छत पर लगी पानी की टंकी, घड़ों और बाल्टियों में जमा पीने का पानी, कूलर का पानी, गमलों में भरा पानी।
डेंगू से पीड़ित मरीज एलोपैथी ट्रीटमेंट लेने के बाद आयुर्वेद उपचार या घरेलू नुस्खे से भी अपने को जल्द रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए मरीज के लिए सबसे जरूरी है कि वह शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीएं। फलों का रस लंबे समय तक लें।
डेंगू की रिकवरी में आंवला, कीवी, संतरा जैसे खट्टे फल खाएं। इसके अलावा अनार और पपीता को भी अपनी डाइट में शामिल करें। खाने में घर का हल्का खाना जैसे खिचड़ी और मूंग-दाल खाएं।
आंवला और गिलोय (गुडुची) का रस भी रोगी की प्रतिरक्षा और प्लेटलेट्स में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा जितना हो सके नारियल पानी सौंफ का पानी जैसे तरल पदार्थों लेकर खुद को हाईड्रेट करते रहें।
मरीज को पपीते के पत्ते पानी में पीस कर दिए जा सकते हैं। यह शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: James Gathany, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.