Story Content
नई दिल्ली, November 23, 2026: डेंगू पर लगाम: बुदनी के वार्डों में कीटनाशक छिड़काव शुरू।
Mon, Nov 23, 2026 Updated 05:14 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Local Mp Betul Dengue Control: Insecticide Spraying Begins In Budni Wards डेंगू पर लगाम: बुदनी के वार्डों में कीटनाशक छिड़काव शुरू बुदनी 12 घंटे पहले कॉपी लिंक भास्कर संवाददाता | बुदनी
नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर परिषद बुदनी ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाइयों और मलेरिया ऑयल का छिड़काव कर मच्छरों के लार्वा नष्ट किए जा रहे हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय और सीएमओ प्रशांत जैन के निर्देश पर नप की टीमें जलभराव वाले स्थलों, नालियों और मच्छर पनपने वाले संभावित स्थानों पर नियमित छिड़काव कर रही हैं। नप के अनुसार, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से लगातार चलाकर शहर के सभी वार्डों को कवर किया जाएगा, ताकि मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। नगर परिषद ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों व दुकानों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। साथ ही कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और खाली पात्रों की नियमित सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Prefeitura de Olinda, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.