Story Content
New Delhi, November 6, 2026: एक्लेसिया कार्डिया बीमारी में सिकुड़ जाती है आहार नली, खाने के बाद उल्टी हो जाती है.
The source note says: को पसंदीदा स्रोत बनाएं आहार नली की समस्याएं। HighLights एक बार अगर आहार नली सिकुड़ जाए तो फिर सर्जरी के जरिए ही इसे दोबारा पहले जैसा किया जा सकता है। इसमें एक्लेसिया कार्डिया की बीमारी भी जिम्मेदार होती है। नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बदलती जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ी अब गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। कम उम्र के लोगों में आहार नली सिकुड़ने के मामले सामने आ रहे हैं।
The source note says: एमवाय अस्पताल में हर महीने ऐसे लगभग 10 केस आ रहे हैं, जिसमें मरीजों की जांच करने पर उनकी आहार नली सिकुड़ी मिल रही है। इसके पीछे क्रोनिक एसिडिटी के साथ ही अन्य कारण जिम्मेदार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक एसिडिटी रहने पर आहार नली में पेप्टिक स्ट्रिक्चर बन जाता है जो आहार नली को सिकोड़ देता है।
The source note says: एक बार अगर आहार नली सिकुड़ जाए तो फिर सर्जरी के जरिए ही इसे दोबारा पहले जैसा किया जा सकता है। इस स्थिति के लिए एक्लेसिया कार्डिया की बीमारी भी जिम्मेदार होती है, जिसमें आहार नली के अंदर की मांसपेशियां मोटी होने लगती हैं और रास्ता संकरा हो जाता है।
The source note says: विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला को पिछले एक साल से शिकायत थी कि खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही उल्टियां होती थीं। इसे लेकर दो निजी अस्पतालों में जांच कराई गई, जहां पेट का संक्रमण बताया गया। दवाओं को खाने के बाद कुछ दिन तक आराम रहा, लेकिन दोबारा वही स्थिति बनने लगी।
The source note says: इसके बाद जब स्पेशलिस्ट डाक्टर से जांच कराई गई तो आहार नली सिकुड़ने की पुष्टि हुई। इसी तरह सिंधी कालोनी में रहने वाली एक अन्य महिला को भी खाने के बाद पेट में भारीपन और असहज लगता था। जांच के बाद आहार नली सिकुड़ने की बात सामने आई, जिसके बाद सर्जरी कराई गई।
The source note says: एमवाय अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलाजिस्ट अमित अग्रवाल बताते हैं कि आहार नली कई कारणों से सिकुड़ सकती है, लेकिन कई मामलों में क्रोनिक एसिडिटी इसके लिए जिम्मेदार होती है। इसके अलावा लंबा मेडिकेशन, अल्सर और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं भी आहार नली को संकरा कर सकती हैं।
The source note says: खुद को स्वस्थ महसूस करने वालों का भी होता है हाई ब्लड प्रेशर, अक्सर लक्षण दिखाई नहीं देते
The source note says: एमवाय अस्पताल में पेट संबंधी समस्याओं को लेकर इलाज के लिए आने वाले लोगों में युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी के साथ कम उम्र के लोगों में आहार नली सिकुड़ने के केस भी बढ़े हैं। इसके पीछे अनियमित दिनचर्या के साथ गलत खान-पान भी जिम्मेदार है। फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड का लंबे वक्त तक सेवन क्रोनिक एसिडिटी को पैदा करता है, जो इस समस्या के लिए जिम्मेदार एक बड़ा कारण है।
The source note says: संतुलित आहार लें, वजन नियंत्रित रखें और नियमित व्यायाम करें।
The source note says: भोजन अटकने या बार-बार उल्टी होने को सामान्य गैस समझकर टालें।
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.