Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चेहरे की चर्बी है खतरनाक बीमारियों का संकेत, इन वजहों से बढ़ता है फैट

कई बार आपने देखा होगा कि लोगों का शरीर तो पतला होता है लेकिन उसके मुकाबले उनका चेहरा मोटा होता है। यह असल में फेस फैट यानी चेहरे की चर्बी है जो तेजी से बढ़ रही है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 26 September 2024

कई बार आपने देखा होगा कि लोगों का शरीर तो पतला होता है लेकिन उसके मुकाबले उनका चेहरा मोटा होता है। यह असल में फेस फैट यानी चेहरे की चर्बी है जो तेजी से बढ़ रही है। कई लोग ऐसे होते है जिनके चेहरे की चर्बी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको चिंतित होने की बजाय यह पता लगाना जरूरी है की ऐसा क्यों हो रहा है आपके चेहरे की चर्बी आखिर क्यों बढ़ रही है।

जागने का तरीका

अगर आपकी नींद का चक्र गड़बड़ा गया है तो इसका असर आपके पूरे शरीर पर दिखाई देगा। दरअसल, नींद का चक्र यानी सोने और जागने का तरीका गड़बड़ा जाता है तो आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन यानी एक तरह की सूजन पैदा हो जाती है जो ऊतकों में सूजन के कारण चेहरे पर दिखाई देती है।

शुगर का मेटाबॉलिज्म खराब 

अगर आपका शुगर इनटेक ज्यादा है यानी आप उन चीजों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं, जो शरीर में शुगर बढ़ाती हैं तो इससे चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेत है कि शरीर में शुगर का मेटाबॉलिज्म खराब हो गया है, शुगर ठीक से पच नहीं रही है और इसका असर आपके चेहरे पर दिखाई दे रहा है।

मेटाबॉलिज्म सिस्टम

तनाव हार्मोन के बढ़ने से चेहरे पर चर्बी बढ़ सकती है। दरअसल, जब आप बहुत अधिक तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और इसका असर शरीर में मेटाबॉलिज्म सिस्टम पर पड़ता है, शरीर भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता है और अस्वास्थ्य कर वसा बढ़ जाती है और इस प्रकार चेहरे की चर्बी बढ़ने लगती है।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement