Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Fasting Blood Sugar: बिना लक्षण भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानें कौन सी जांच है जरूरी

नई दिल्ली, November 17, 2026: Fasting Blood Sugar: बिना लक्षण भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानें कौन सी जांच है जरूरी। डायबिटीज की जांच कैसे करें Source : abplive Prediabetes Blood Sugar Range: डायबिटीज…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: Fasting Blood Sugar: बिना लक्षण भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानें कौन सी जांच है जरूरी।

डायबिटीज की जांच कैसे करें Source : abplive Prediabetes Blood Sugar Range: डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जो हमेशा किसी साफ लक्षण के साथ शुरू नहीं होती. शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कई महीनों या वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ सकता है और व्यक्ति को इसका पता भी नहीं चलता. जब बहुत ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, बिना वजह वजन कम होना या लगातार थकान जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब तक स्थिति आगे बढ़ चुकी हो सकती है. ऐसे में नियमित जांच जरूरी हो जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका वजन ज्यादा है, परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है, शारीरिक गतिविधि कम है या उनमें मेटाबॉलिक जोखिम मौजूद हैं.

गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल के डायबिटीज, मोटापा और मेटाबॉलिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. पारस अग्रवाल के अनुसार, डायबिटीज की समय पर पहचान जरूरी है. इससे ब्लड शुगर बढ़ने के कारण दिल, किडनी, आंखों, नसों और रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ने से पहले जरूरी कदम उठाने का मौका मिल सकता है. डायबिटीज की जांच के लिए फास्टिंग ब्लड शुगर और एचबीए1सी दो सामान्य जांच हैं. दोनों ब्लड शुगर के बारे में जानकारी देती हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है.

फास्टिंग ब्लड शुगर जांच में कम से कम 8 घंटे तक खाना और कैलोरी वाले पेय लेने से बचने के बाद ब्लड में ग्लूकोज का स्तर जांचा जाता है. यह जांच आमतौर पर सुबह की जाती है. इससे पता चलता है कि हाल में खाना खाए बिना शरीर ब्लड शुगर को किस तरह नियंत्रित कर रहा है.

अगर फास्टिंग ब्लड शुगर 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम है तो इसे सामान्य माना जाता है. 100 से 125 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच का स्तर प्री-डायबिटीज की स्थिति बताता है. वहीं, 126 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या इससे ज्यादा का स्तर डायबिटीज की सीमा में आता है.

इस जांच का एक फायदा यह है कि यह आसानी से उपलब्ध होती है और इसकी लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है. इससे लक्षण सामने आने से पहले ब्लड शुगर में बदलाव का पता लगाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह जांच किसी एक समय पर ब्लड शुगर की स्थिति बताती है. तनाव, नींद की कमी, अचानक हुई बीमारी और कुछ दवाओं की वजह से इसका परिणाम प्रभावित हो सकता है. इसलिए केवल एक रिपोर्ट से लंबे समय के ब्लड शुगर नियंत्रण की पूरी तस्वीर नहीं मिलती.

फास्टिंग ब्लड शुगर के मुकाबले एचबीए1सी पिछले 2 से 3 महीनों के औसत ब्लड शुगर के बारे में जानकारी देता है. इसमें हीमोग्लोबिन के उस हिस्से को मापा जाता है, जिससे ग्लूकोज जुड़ा होता है. एचबीए1सी 5.7 प्रतिशत से कम होने पर इसे सामान्य माना जाता है. 5.7 से 6.4 प्रतिशत के बीच का स्तर प्री-डायबिटीज की स्थिति बताता है. वहीं, 6.5 प्रतिशत या इससे ज्यादा का स्तर डायबिटीज की सीमा में आता है.

इस जांच की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसके लिए खाली पेट रहने की जरूरत नहीं होती. यह लंबे समय के ब्लड शुगर पैटर्न की जानकारी देती है. डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के नियंत्रण पर नजर रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि, कुछ स्थितियों में एचबीए1सी का परिणाम प्रभावित हो सकता है. आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया, हीमोग्लोबिन से जुड़ी कुछ समस्याएं, हाल में हुआ ज्यादा रक्तस्राव या रक्त चढ़ाया जाना, गर्भावस्था और लाल रक्त कोशिकाओं में बदलाव से जुड़ी कुछ स्थितियां इसके परिणाम को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे मामलों में डॉक्टर दूसरी जांच की सलाह दे सकते हैं.

डॉ. पारस अग्रवाल के अनुसार, दोनों में से किसी एक जांच को हर व्यक्ति के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता. फास्टिंग ब्लड शुगर किसी खास समय पर ब्लड शुगर का स्तर बताता है, जबकि एचबीए1सी पिछले कुछ महीनों के औसत ब्लड शुगर की जानकारी देता है. कई बार किसी व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर सामान्य हो सकता है, लेकिन एचबीए1सी बढ़ा हुआ मिल सकता है. इसी तरह किसी व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा हुआ हो सकता है, जबकि एचबीए1सी सामान्य सीमा में हो. इसलिए व्यक्ति की स्थिति के आधार पर डॉक्टर एक या दोनों जांच कराने की सलाह दे सकते हैं.

अगरब्लड शुगर की जांच की जाती है. दो घंटे बाद 140 से 199 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर का स्तर ग्लूकोज सहनशीलता में कमी को बताता है, जबकि 200 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या इससे ज्यादा का स्तर डायबिटीज की सीमा में आता है.

जिन लोगों का वजन ज्यादा है, पेट के आसपास मोटापा है, परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है, हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या शारीरिक गतिविधि कम है, उन्हें नियमित जांच पर ध्यान देना चाहिए. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम वाली महिलाओं,

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement