Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: गांव में रहने वाले लोगों पर भी पड़ रहा प्रदूषण का असर, हार्ट, किडनी की बीमारियों का खतरा।
इस रिसर्च में पता चला कि प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 के बेहद छोटे कण चिंता का बड़ा कारण हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं. इनके संपर्क में आने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है. शरीर में लंबे समय तक सूजन रहने से खून की नसों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है. यह रिपोर्ट बताती है कि वायु प्रदूषण शरीर के कई अंगों पर असर कर रहा है. बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा रिस्क है. जिनको पहले से ही हार्ट, लंग्स और किडनी की बीमारियां हैं उनको भी खतरा है.
यह भी पढ़ें: Air Pollution : बढ़ा हुआ प्रदूषण आंतों पर भी कर रहा असर, पेट फूलना और गैस की समस्या हो रही
रिसर्च में पाया गया है कि प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है. इस वजह से इंसुलिन के काम करने पर असर पड़ता है. जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. हालांकि इसमें हर व्यक्ति में ये रिस्क नहीं मिला है, लेकिन प्रदूषण का असर इंसुलिन के काम पर देखा गया है.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट? 9 साल की बच्ची की मौत से उठे सवाल
रिपोर्ट में एक अहम बात यह भी सामने आई कि प्रदूषण का खतरा सिर्फ दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. ग्रामीण आबादी पर हुई 40 स्टडी में से 38 में प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच संबंध पाया गया.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: IAEA Imagebank, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.