Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानें : 14 साल की उम्र में ही क्यों लगाया जा रहा टीका

नई दिल्ली, November 18, 2026: जानें : 14 साल की उम्र में ही क्यों लगाया जा रहा टीका। Wed, Nov 18, 2026 Updated 01:09 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: जानें : 14 साल की उम्र में ही क्यों लगाया जा रहा टीका।

Wed, Nov 18, 2026 Updated 01:09 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Local Punjab Amritsar Learn Why The Vaccine Is Being Administered At The Age Of 14. जानें : 14 साल की उम्र में ही क्यों लगाया जा रहा टीका अमृतसर 8 घंटे पहले कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | अमृतसर

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए किशोरावस्था में लगाया जाने वाला एचपीवी वैक्सीन भविष्य में जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके बावजूद पंजाब में इस टीकाकरण अभियान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है।

अक्टूबर 2026 तक राज्य में निर्धारित लक्ष्य की करीब 21 फीसदी किशोरियों को ही टीका लग पाया था। इसके विपरीत पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश 90 प्रतिशत से अधिक कवरेज हासिल कर चुका है। अमृतसर में मार्च 2026 से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 80,519 इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। जिले में इस समय 32 एचपीवी टीकाकरण सेंटर काम कर रहे हैं।

दिसंबर तक विशेष अभियान के रूप में रोजाना टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उपलब्ध रहेगा। राज्य में 14 साल की किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य 3.11 लाख निर्धारित किया गया है।

यह टीका सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क लगाया जा रहा है। हालांकि, अमृतसर की जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि विज का कहना है कि 16 नवंबर तक 80 हजार से अधिक युवतियों को टीका लगाया जा चुका है और टीकाकरण लगातार जारी है।

डॉ. रश्मि विज ने बताया कि इस टीके को किशोरावस्था में लगाने का मुख्य कारण यह है कि इसका सबसे अच्छा असर एचपीवी संक्रमण के संपर्क में आने से पहले होता है। इसलिए सरकार ने 14 साल की किशोरियों को इस अभियान का मुख्य लक्ष्य बनाया है। टीका लगवाने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जिस लड़की को यह टीका नहीं लगता, उसे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि टीका नहीं लगवाने वाली हर लड़की को कैंसर होगा। एचपीवी संक्रमण के बाद कैंसर विकसित होने में सामान्यतः 15 से 20 साल लग सकते हैं।

यह बीमारी आमतौर पर 35 से 55 साल की उम्र की महिलाओं में सामने आती है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली महिलाओं में यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत जल्दी भी हो सकती है। सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती अवस्था में कई बार कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। इसलिए केवल टीकाकरण ही पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के लिए निर्धारित उम्र में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग भी जरूरी है।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: U.S. Army 21TSC by Sgt. 1st Class Aaron Duncan, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement