Story Content
नई दिल्ली, November 9, 2026: काश लोगें का दिमाग पढ़ पाते! आ गई ऐसी टेक्नोलॉजी, जो इंसान सोचेगा वो सब सुनाई देगा।
आ गई ऐसी टेक्नोलॉजी, जो इंसान सोचेगा सुनाई देगा काश लोगें का दिमाग पढ़ पाते!
आ गई ऐसी टेक्नोलॉजी, जो इंसान सोचेगा वो सब सुनाई देगा Written by : उत्कर्षा श्रीवास्तव Agency: News18Hindi Last Updated: November 09, 2026, 10:59 IST चीन के वैज्ञानिकों ने दिमाग पढ़ने वाली तकनीक में बड़ी कामयाबी हासिल की है.
उन्होंने एक ऐसी खास टोपी बनाई है जो बिना किसी सर्जरी के दिमाग के सिग्नल्स को पढ़ सकती है.
ये डिवाइस बिना खोपड़ी में चिप डाले 94% से ज्यादा सटीकता के साथ दिमाग की बात को टाइप और रिकॉर्ड कर सकता है.
इसे पहनकर इंसान बिना हाथ हिलाए, सिर्फ अपनी सोच के सहारे 14 घंटे तक लगातार काम कर सकता है.
ये तकनीक लकवा के मरीजों को आवाज देने, मिर्गी के दौरे का पहले से अलर्ट देने और बिना छुए गैजेट्स चलाने में बहुत काम आएगी.
जो बात अब तक केवल साइंस-फिक्शन फिल्मों या सुपरहीरो कहानियों का हिस्सा हुआ करती थी, वो अब तेजी से हकीकत बन चुकी है.
वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जादुई तकनीक विकसित कर ली है, जिसकी मदद से इंसान जो सोचेगा, वो सब सुनाई देगा.
इसके लिए न किसी सर्जरी की जरूरत पड़ेगी और ना ही ज्यादा खर्च की और इंसान में चल रही सारी ब दिमाग पढ़ने वाली इस टेक्नोलॉजी के जरिए लकवा के मरीजों और दिव्यांग जनों की भी मदद हो सकेगी.
चीन की त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी, गुआंगशी यूनिवर्सिटी और गुआंगशी मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर एक खास तरह का माइंड-रीडिंग डिवाइस तैयार किया है.
सोचो और टाइप हो जाएगा: इस डिवाइस को पहनकर जब कोई इंसान किसी वर्चुअल कीबोर्ड पर अक्षरों या संख्याओं की तरफ देखता है, तो उसकी सोच के आधार पर स्क्रीन पर टाइपिंग होने लगती है.
विजुअल माइंड-टाइपिंग टेस्ट में इस तकनीक ने 94% से भी ज्यादा सटीकता हासिल की है.
सिर में कोई ऑपरेशन नहीं: सबसे अच्छी बात ये है कि इस तकनीक के लिए इंसान के दिमाग में कोई चिप, तार या इलेक्ट्रोड लगाने की सर्जरी नहीं करनी पड़ती.
ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर काम बहुत सालों से चल रहा है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: per source. Please credit "Family photos of Infrogmation"., Wikimedia Commons, CC BY-SA 2.5

Comments
Add a Comment:
No comments available.