Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्‍या है वो मेल हार्मोन ज‍िसके कम होते ही कैंसर से हो सकती है मौत, 26,000 मर्दों पर हुई स्‍टडी में आए चौंका...

नई दिल्ली, November 14, 2026: क्‍या है वो मेल हार्मोन ज‍िसके कम होते ही कैंसर से हो सकती है मौत, 26,000 मर्दों पर हुई स्‍टडी में आए चौंका...। क्‍या है वो मेल हार्मोन ज‍िसके कम होते ही कैंसर से हो…

Advertisement
Image Credit: तस्वीर: Jynto, Wikimedia Commons, CC0
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 14 November 2026

नई दिल्ली, November 14, 2026: क्‍या है वो मेल हार्मोन ज‍िसके कम होते ही कैंसर से हो सकती है मौत, 26,000 मर्दों पर हुई स्‍टडी में आए चौंका...।

क्‍या है वो मेल हार्मोन ज‍िसके कम होते ही कैंसर से हो सकती है मौत, 26,000 मर्दों पर हुई स्‍टडी में आए चौंकाने वाला खुलासा Written by : दीप‍िका शर्मा Agency: News18Hindi Last Updated: November 14, 2026, 10:05 IST ‘लैंसेट हेल्दी लॉन्जेविटी’ जर्नल में छपी ये स्‍टडी बताती है कि जिन पुरुषों में यह जरूरी सेक्स हार्मोन बहुत कम होता है, उनमें कैंसर होने और उससे मरने का खतरा ज्यादा होता है.

सबसे कम टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुषों में किसी भी कैंसर से मरने का रिलेटिव रिस्क 18 प्रतिशत ज्यादा था.

हड्ड‍ियों की मजबूती से लेकर कामेच्‍छा तक, मर्दों के ल‍िए यही हार्मोन सारे काम करता है.

पर एक नई र‍िसर्च का दावा है कि लो-टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में कैंसर की जानलेवा कड़ी साबित हो सकता है.

‘लैंसेट हेल्दी लॉन्जेविटी’ जर्नल में छपी ये स्‍टडी बताती है कि जिन पुरुषों में यह जरूरी सेक्स हार्मोन बहुत कम होता है, उनमें कैंसर होने और उससे मरने का खतरा ज्यादा होता है.

इस स्‍टडी में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप के 26 हजार से ज्यादा पुरुषों के लंबे समय के डेटा की जांच और उसे एनालाइज क‍िया गया है.

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ लेखक और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट बु येप बताते हैं, ‘हमने देखा कि अगर किसी पुरुष का टेस्टोस्टेरोन स्तर सबसे निचले पांचवें हिस्से में था (सबसे ऊपरी पांचवें हिस्से की तुलना में), तो बाद में कैंसर से मरने का खतरा ज्यादा था.

उम्र और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी चीजों को ध्यान में रखने के बाद भी यह खतरा बना रहा.’ खास बात यह है कि सबसे कम टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुषों में किसी भी कैंसर से मरने का रिलेटिव रिस्क 18 प्रतिशत ज्यादा था.

तीन और हार्मोन्‍स का कनेक्‍शन कैंसर से सिर्फ टेस्टोस्टेरोन ही नहीं, तीन और हार्मोन भी कैंसर से जुड़े पाए गए.

सबसे कम डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) वाले पुरुषों में कैंसर से मौत का खतरा 21 प्रतिशत ज्यादा था.

इसके अलावा, सबसे कम सेक्स हॉर्मोन-बाइंडिंग ग्लोब्युलिन (SHBG) वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 28 प्रतिशत ज्यादा था.

और सबसे कम ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन वाले पुरुषों में यह खतरा 45 प्रतिशत तक ज्यादा था.

SHBG खून में टेस्टोस्टेरोन को ले जाने का काम करता है और तय करता है कि कितना ‘फ्री’ टेस्टोस्टेरोन उपलब्ध है.

ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन दिमाग की पिट्यूटरी ग्रंथि से बनता है और टेस्टोस्टेरोन बनाने में मदद करता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Jynto, Wikimedia Commons, CC0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement