Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: लगातार हो रही है खांसी? ये मौसम का असर या कोई बीमारी, डॉक्टर से जानें।
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में हेड डॉ. तेजिंद्र कटारिया ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि लगातार खांसी के पीछे कई वजहें हो सकती है. अगर खांसी एक से तीन दिन के अंदर ठीक हो गई तो ये एलर्जी या मौसम का असर हो सकता है, लेकिन अगर ये ठीक नहीं हो रही है तो इसको केवल मौसम से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. अगर खांसी ज्यादा आ रही है और सुबह या रात में काफी बढ़ जाती है तो ये एलर्जी, अस्थमा और साइनस के कारण हो सकता है.
कुछ मामलों में इन्फेक्शन की वजह से भी बार- बार खांसी आती है. सिगरेट का धुआं, वायु प्रदूषण, और काम की जगह पर धूल या केमिकल फेफड़ों पर लगातार असर डालते हैं. ये भी खांसी का कारण हो सकता है. ऐसा एलर्जी की वजह से होता है. लेकिन अगर खांसी जा ही नहीं रही, तो यह क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, टीबी या फेफड़ों की किसी और बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. इसलिए टेस्ट कराना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: बढ़ती सर्दी में खांसी को नजरअंदाज न करें, ये हो सकता है निमोनिया, बच्चों को ज्यादा खतरा
अधिकतर मामलों में दो से चार तीन में खांसी खुद ही ठीक हो जाती है. इसलिए ऐसा न करें कि खांसी शुरू हुई और तुरंत मेडिकल स्टोर से जाकर दवा या सिरप ले ली. अगर खांसी तीन से चार दिन से ज्यादा बनी हुई है और दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो इस मामले में हमेशा डॉक्टर से ही सलाह लें.
पुरानी खांसी की आवाज बदल जाए या वह पहले से ज्यादा बार आने लगे
साथ में आवाज बैठना, खांसी में खून, सीने में दर्द या बिना वजह वजन घटना हो
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.