Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी : प्रो. अंजार खुरू

नई दिल्ली, November 16, 2026: मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी : प्रो. अंजार खुरू। पुलवामा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आयुष विभाग ने…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी : प्रो. अंजार खुरू।

पुलवामा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आयुष विभाग ने विश्व मधुमेह दिवस मनाया। इस अवसर पर मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने लोगों को बताया कि मधुमेह से बचने के लिए सिर्फ दवा पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी है।

कार्यक्रम के बाद कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो. अंजार खुरू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम बीमारी के इलाज से आगे बढ़कर उसकी रोकथाम की ओर जाएं।

उन्होंने कहा कि हमें बीमारी के प्रबंधन से रोकथाम के प्रबंधन की तरफ बढ़ना चाहिए। इसके लिए आयुष की पद्धतियों को अपनाना होगा। आयुष में जीवनशैली में बदलाव, योग अभ्यास और निवारक देखभाल जैसी कई चीजें शामिल हैं, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि मधुमेह में आयुष उपचार एलोपैथिक दवाओं का विकल्प नहीं है। बल्कि आयुष पद्धतियां दवाओं के साथ-साथ जीवनशैली को सुधारने में मदद करती हैं, जिससे बीमारी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

मधुमेह के लक्षणों के बारे में बताते हुए प्रो. खुरू ने कहा कि इस बीमारी में वजन बढ़ना और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर इन लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। सबसे पहले हमें वजन प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही तनाव प्रबंधन भी बहुत जरूरी है। ये दोनों चीजें मधुमेह को नियंत्रित करने में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। वजन और तनाव को नियंत्रित करके काफी हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है।

लोगों को संदेश देते हुए प्रो. खुरू ने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा, नियमित रूप से व्यायाम करना होगा और सक्रिय जीवन जीना होगा। हम जो भोजन खाते हैं, उसमें पोषक तत्वों का ध्यान रखना चाहिए। पोषण की अच्छी आदतों को अपनाना होगा। संतुलित और पौष्टिक भोजन मधुमेह से बचाव में बहुत मदद करते हैं।

प्रो. खुरू ने कहा कि डॉक्टर जगह-जगह लोगों को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं कि मधुमेह से कैसे बचा जाए। जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। अगर लोग समय पर जांच कराएं, सही खान-पान अपनाएं और नियमित व्यायाम करें तो वे इस बीमारी से दूर रह सकते हैं।

आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड डी 5-6, डी-ब्लॉक सेक्टर-3, नोएडा, उत्तर प्रदेश फोन: +91-120-4822400, 4822415, 4822416 ईमेल: dakul.s@ians.in, marketing@ians.in

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Celeda, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement