Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: मैजिक शो से एचआईवी संक्रमण की जानकारी दी: प्रयागराज के वार्ड 51 मुंडेरा में जागरूकता अभियान; बचाव के तरीके ...।
‘गंतव्य प्रवासी लक्षित हस्तक्षेप परियोजना’ (टीआई) के तहत हुए अभियान में मैजिक शो के जरिए स्थानीय लोगों और प्रवासियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने पोस्टर और बैनर भी दिखाए। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और सिरिंज साझा करने, संक्रमित रक्त चढ़ाने और संक्रमित गर्भवती मां से बच्चे को एचआईवी फैल सकता है।
अभियान के जरिए लोगों को एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और समय पर जांच व इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: NIAID, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.