Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मेरठ में एचआईवी मरीजों की NCD जांच हुई: विश्व मधुमेह दिवस पर शिविर, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने जागरूकता कार्य...

नई दिल्ली, November 18, 2026: मेरठ में एचआईवी मरीजों की NCD जांच हुई: विश्व मधुमेह दिवस पर शिविर, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने जागरूकता कार्य...। शिविर एआरटी सेंटर के ओपीडी कक्ष नंबर 18 में लगाया गया…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: मेरठ में एचआईवी मरीजों की NCD जांच हुई: विश्व मधुमेह दिवस पर शिविर, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने जागरूकता कार्य...।

शिविर एआरटी सेंटर के ओपीडी कक्ष नंबर 18 में लगाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज, मुख्य अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुपमा वर्मा, एआरटी सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ. संध्या गौतम, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद, डॉ. अनीमा पांडेय, डॉ. रवि शर्मा और एआरटी सेंटर के कर्मचारी मौजूद रहे।

एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. आभा गुप्ता ने कहा कि मधुमेह लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है। समय पर पहचान, नियमित जांच और सही इलाज से इसकी जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराने और डॉक्टर की सलाह मानने को कहा। उन्होंने आंखों, गुर्दों, दिल और पैरों की नियमित जांच कराने की जरूरत भी बताई।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: NIAID, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement