Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: तुलसी की पत्तियां रोज चबाना किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक? खुद डॉक्टर ने बताया।
Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS तुलसी की पत्तियां रोज चबाना किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक? खुद डॉक्टर ने बताया सर्दियों में तुलसी की पत्तियों का सेवन करना सबको अच्छा लगता है। इससे सर्दी-जुकाम का जोखिम भी कम होता है। लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद नहीं है, जैसे गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज के मरीज आदि। तुलसी की पत्तियां रोज चबाना किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक? खुद डॉक्टर ने बताया Written By Meera Tagore Published on Nov 10, 2026 09:42 IST
जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता है, तुलसी का सेवन बढ़ जाता है। विशेषकर, चाय में तुलसी की पत्तियों का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। माना जाता है कि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है। कुछ लोग तुलसी की पत्तियों को नियमित रूप से चबाकर खाना पसंद करते हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति को तुलसी की पत्तियां नहीं चबानी चाहिए?
इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं, "तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें प्रेग्नेंट महिलाएं, डायबिटीज के मरीज आदि शामिल हैं। असल में, स्वास्थ्य समस्या के आधार पर यह कहा जा सकता है कि आपको तुलसी की पत्तियों का सेवन करना है या नहीं। इसलिए, बेहतर होगा कि एक बार अपने एक्सपर्ट से संपर्क कर इसकी जानकारी ले लें।"
गर्भवती महिलाओं को तुलसी की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। साल 2020 में मेडिकल जर्नल Phytotherapy Research में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है, गर्भावस्था में तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। असल में, तुलसी की पत्तियां गर्भाशय के संकुचन को सक्रिय कर सकती है और पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को बढ़ा सकती है, जिससे प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। यहां तक कि गर्भपात का जोखिम भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा अदरक-तुलसी चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है? जानें एक दिन में कितना मात्रा का करना चाहिए सेवन
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "तुलसी की पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकते हैं। इसलिए, जिन डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर कम रहता है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर द्वारा दी गई एंटी-डायबिटिक दवाओं के साथ लेने से ब्लड शुगर बहुत अधिक नीचे गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है।"
डॉ. श्रेय शर्मा आगे बताते हैं, "आयुर्वेद की मानें, तो तुलसी की तासीर गर्म (उष्ण वीर्य) और स्वाद कड़वा होता है। यही कारण है कि जब कोई इसका सेवन अधिक मात्रा में करता है, तो शरीर में पित्त दोष स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है। इसलिए, जिन लोगों की पित्त प्रकृति प्रधान है या जो पहले से ही पित्त असंतुलन (जैसे शरीर में अत्यधिक गर्मी, एसिडिटी या त्वचा की सूजन) से जूझ रहे हैं, उन्हें तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।"
मौजूदा समय में काम का बोझ, खराब जीवनशैली और बढ़ता तनाव पुरुषों में इंफर्टिलिटी को बढ़ा रहा है। ऐसे में अगर कोई पुरुष संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहा है, तो बेहतर है कि वह तुलसी की पत्तियों का सेवन न करें। साल 2020 में International Journal of Ayurveda Research में खरगोशों पर हुए एक रिसर्च के निष्कर्ष से पता चलता है कि जो नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से स्पर्म काउंट में मामूली ही सही, लेकिन गिरावट आती है।
क्या आप जानते हैं नियमित रूप से तुलसी की कच्ची पत्तियां चबाना सही नहीं है। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "तुलसी की पत्तियों में पारा (Mercury) और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मुंह के एसिड के साथ मिलकर दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं । इसके अलावा, जो लोग नियमित रूप से तुलसी की पत्तियां चबाते हैं, समय के साथ उनके दांतों पर धब्बे पैदा हो सकते हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या तुलसी के पत्ते चबाने से इम्यूनिटी सच में बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें
तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होती हैं। समय-समय हुए तमाम शोध भी इस बात की ओर इशारा करते हैं कि तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। हालांकि, इस बात की अनदेखी नहीं की जा सकती है कि कुछ लोगों के लिए तुलसी की पत्तियां फायदेमंद नहीं

Comments
Add a Comment:
No comments available.