Story Content
नई दिल्ली, November 19, 2026: वैक्टर बोर्न डिजीज के मामले बढ़े, 170 मलेरिया केस आए: 2022 की तुलना में तीन गुना से ज्यादा बढ़े मामले।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 2021 में मलेरिया के 54 मामले रिपोर्ट हुए थे। 2022 में यह संख्या 52 रही। इसके बाद 2023 में बढ़कर 85 हो गई। वर्ष 2024 में मामलों की संख्या दोगुनी होकर 170 पहुंच गई, जबकि 2025 में 202 मामले रिपोर्ट हुए।
इस साल अब तक 170 मामले सामने आए हैं। 2022 के 52 मामलों की तुलना में यह संख्या तीन गुना से ज्यादा है।
हेल्थ डीजी डॉ मनीष बंसल। मलेरिया की जांच के लिए करीब 26 लाख टेस्ट
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक मलेरिया की जांच के लिए करीब 26 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। 30 अक्टूबर 2026 तक 4,365 डोर-टू-डोर विजिट के दौरान 4.92 लाख हाउसहोल्ड कवर किए गए हैं।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग ने जरूरी कदम उठाए हैं। आमजन के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से अतिरिक्त एहतियात बरतने की अपील की।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Post of Indonesia, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.