Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एकसाथ, क्या कुछ बड़ा होगा; 81 साल पहले तीन सुपरपावर्स के नेता मि...।
तो क्या अब भी कुछ वैसा बड़ा होने वाला है या ये सिर्फ एक फोटो-ऑप होगा; आज के एक्सप्लेनर में समझते हैं…
सवाल-1: आखिर ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एक मेज पर आने को कैसे राजी हुए? जवाबः इस मुलाकात की जमीन फरवरी 2025 से ही तैयार हो रही है। तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने के बाद वे रूस और चीन से परमाणु हथियारों पर बात करना चाहते हैं।
बड़ा डेवलपमेंट आया 1 सितंबर 2026 को। तब पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने SCO समिट में कहा, ‘पुतिन, ट्रम्प और जिनपिंग APEC (एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन) समिट में मिल सकते हैं।’
पुतिन और ट्रम्प इस बारे में पहले ही बात कर चुके थे। आखिरी फैसला APEC के मेजबान चीन के हाथ में था। चीन ने कहा कि अगर अमेरिका राजी है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने 11 नवंबर को फोन पर बात की। इसके बाद 14 से 16 नवंबर के बीच अमेरिका, रूस और चीन ने मीटिंग की तारीख और जगह कन्फर्म कर दी।
सवाल-2: तीनों नेताओं की मुलाकात का एजेंडा क्या है? जवाबः किसी आधिकारिक एजेंडे की घोषणा नहीं हुई। संकेतों को पढ़ें, तो तीनों के अपने अलग एजेंडे हैं…
ईरान जंग से निकलना: यह मुलाकात अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार के बाद हो रही है। हार के मुख्य कारण ईरान जंग और इसके चलते बढ़ी महंगाई थी। चीन और रूस दोनों ईरान के करीबी हैं। अब ट्रम्प इनके जरिए जंग खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। चीन का एजेंडा
चीन में 18-19 नवंबर को होने वाले APEC समिट की तैयारियां चल रही हैं। यह एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 21 देशों का समूह है, जिसकी स्थापना 1989 में फ्री ट्रेड और इकोनॉमिक इंटिग्रेशन के लिए हुई थी। भारत इसका हिस्सा नहीं है। रूस का एजेंडा
अगस्त 2025 में पुतिन और ट्रम्प अलास्का में मिले थे। यह 2022 में रूस-युक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा थी। ट्रम्प ने उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया और बी-2 बॉम्बर उड़वाए थे। सवाल-3: इस मीटिंग की तुलना 81 साल पहले याल्टा सम्मेलन से क्यों हो रही?
जवाबः फरवरी 1945… दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने को था। तब दुनिया के तीन बड़े नेता- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन याल्टा में इकट्ठा हुए हुए। 4 बड़े फैसले लिए गए…
याल्टा समिट में विंस्टन चर्चिल, फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट और जोसेफ स्टालिन। इस मुलाकात के करीब 6 महीने बाद अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमला किया और 7 महीने बाद 2 सितंबर को दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ। इस बैठक में दुनिया की तीन सुपरपावर पूरी दुनिया के लिए फैसले ले रही थीं। जिन देशों के भविष्य पर चर्चा हो रही थी, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। अब अमेरिका, रूस और चीन दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियां हैं, इसलिए उनकी मीटिंग को याल्टा 2.0 कह रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह मीटिंग यूक्रेन की पीठ पीछे जंग पर समझौता करने का प्लेटफॉर्म बन सकती है। यूरोपीय देशों का विरोध है कि उनके प्रतिनिधि के बिना उनके बारे में फैसले नहीं लिए जाने चाहिए।
जापान टाइम्स ने रिपोर्ट किया है कि मीटिंग में तीन लीडर्स वैश्विक समस्याओं पर फैसले लेंगे, जिसे छोटे देशों को मानना पड़ेगा। एशिया पैसिफिक के फैसले रूस और चीन के हिसाब से होंगे, जबकि जापान अमेरिका का अच्छा दोस्त है।
हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है, ‘चीन में हुए किसी समझौते को दूसरों पर थोपा नहीं जा सकता।’
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: National Photo Company Collection, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.