Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

AI Impact Summit 2026 LIVE update: दिल्ली में 5 दिनों तक चलेगा AI innovators का 'मेला'

India AI Impact Summit का मुख्य लक्ष्य ‘वैश्विक AI शासन और सहयोग के लिए साझा रोडमैप” के तौर पर घोषित करना है|

Advertisement
Image Credit: the Poineer
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 16 February 2026

खबर क्या है ?

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट से ट्वीट करते हुए आज से दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले ‘इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट 2026 की जानकारी साझा की है| मोदी ने इस समिट में भाग लेने वाले दुनियाभर के world leaders, captains of industry, innovators, policymakers, researchers and tech enthusiasts का स्वागत किया| वहीं उन्होंने इस summit को बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को समर्पित करते हुए लिखा कि यह योजना सबके लिए कल्याणकारी और खुशियों से भरा है| 


India AI Impact Summit 2026 क्या है? 

यह Summit आज से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ है| इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया, जिसका मुख्य लक्ष्य जॉब disruption से लेकर चाइल्ड सेफ्टी का है| इस अवसर पर दुनिया के सभी बड़े लीडर उपस्थित होंगे| यह Summit  5 दिनों तक चलेगा| इसका मुख्य लक्ष्य ‘वैश्विक AI शासन और सहयोग के लिए साझा रोडमैप”  के तौर पर घोषित करना है| 


 इस Summit  का मुख्य लक्ष्य क्या है? 

7,000 स्क्वेयर मीटर से ज्यादा बड़े सेटअप में 10 एरिया में फैला यह इवेंट, फर्मों, स्टार्टअप्स, राज्य सरकारों और रिसर्च इंस्टीट्यूशन्स को एक साथ लाएगा और ग्लोबल AI इकोसिस्टम के ओवरव्यू के साथ बिजनेस के मौकों को भी बढ़ावा देगा।


इसमें कौन-कौन हिस्सा ले रहे हैं? 

एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो AI इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं। इस समिट में इंटरनेशनल डेलीगेट्स समेत 2.5 लाख से ज़्यादा विज़िटर्स के आने की उम्मीद है| 


4 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में जो हस्तियां  वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे उनके नाम इस तरह है—

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत

  • इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस

  • सुंदर पिचाई, CEO, गूगल

  • मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज

  • सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई

  • शांतनु नारायण, CEO, एडोबी

  • क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम

  • डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक

  • डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड

  • आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI

  • अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा

  • प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI

  • विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.