Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

थियेटर बंद फिर भी पुष्पा झुकने को तैयार नही

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बाक्स आफिस में धमाल मचा रखा है. इस फिल्म का वर्तमान रेवेन्यू 80-90 करोड़ तक पहुँच चुका है.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 17 January 2022

 अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बाक्स आफिस में धमाल मचा रखा है. इस फिल्म का वर्तमान रेवेन्यू 80-90 करोड़ तक पहुँच चुका है. अगर सिनेमा हाल खुले होते तो ये आंकड़ा कहीं और ही नजर आ रहा होता. द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी स्ट्रीम पर कब्जा कर लिया है, दूसरी ओर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित ’83’ दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही है.

 हालाँकि, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' को दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी पसंद किया गया है क्योंकि इसका हिंदी संस्करण बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सक्षम रहा है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

 यह भी पढ़ें:माघ महीने में क्यों है स्नान का महत्व, यहाँ जानें

तरण आदर्श, जो एक भारतीय फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट हैं, ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई को साझा किया, उन्होंने लिखा, पुष्पा धीमी हो रही है, लेकिन काम हो गया है, महामारी युग में एक बड़ा, मोटा रेवेन्यू स्पष्ट रूप से इस फिल्म को मिले प्यार को दर्शाता है. खैर पुष्पाराज भाईसाहब के साथ ये फिल्म "पुष्पा" झुकती है या नही ये आगे देखना दिलचस्प होगा.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement