Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Andhra Pradesh: कृष्ण नदी में तैरने गए 5 छात्रों की डूबने से मौत, शिक्षक ने भी गंवाई जान

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उस समय खलबली मच गई जब 5 छात्रों समेत एक शिक्षक की पानी में डूबने से मौत हो गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 11 December 2021

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उस समय खलबली मच गई जब 5 छात्रों समेत एक शिक्षक की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बीते दिन की है जब छात्र अपने शिक्षक के साथ नदी में नहाने गए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार अचंपेट मंडल के मदीपाडु गांव स्थित वेद पाठशाला में पढ़ने वाले 5 छात्र व एक शिक्षिका कृष्णा नदी में स्नान करने गए थे. माना जा रहा है कि नदी के तेज बहाव के कारण वह तैर नहीं सका और डूब गया.

ये भी पढ़ें:-बच्चों को Online Gaming से खतरा, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

स्थानीय निवासी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और देखते ही देखते कृष्णा नदी के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें:-Kanpur: बेटी को गोद में लिए चिल्लाता रहा पिता, लगातार दारोगा बरसाता रहा लाठियां, वीडियो वायरल

सभी शवों को नदी से निकाला गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विशेष तैराकों की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें सभी 5 छात्रों और शिक्षक के शवों को घंटों मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि 3 छात्र उत्तर प्रदेश के थे, 2 छात्र मध्य प्रदेश के थे जबकि एक शिक्षक नरसरावपेटा का था.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement