Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

होली पर पानी का गुब्बारा फेंकने पर पलटा ऑटो, वीडियो हुआ वायरल

गुब्बारा फेंकने वाले मौके से भागते नजर आए. बागपत पुलिस के अधिकारियों ने घटना को संज्ञान में लिया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 20 March 2022

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक ऑटो चलते-चलते पलट गया जब उसपर पानी से भरा गुब्बारा मारा गया. बताया जा रहा ह कि ऑटो में सववार लोगों को चोट आई है. गनीमत रही कि घटना के वक्त पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था. 


दृश्यों के अनुसार, ऑटो-रिक्शा तेज गति से यात्रा कर रहा था और उसमें कई यात्री सवार थे. जब वाहन पर एक गुब्बारा फेंका गया, तो वह नियंत्रण खो बैठा और तुरंत पलट गया. गुब्बारा फेंकने वाले मौके से भागते नजर आए. बागपत पुलिस के अधिकारियों ने घटना को संज्ञान में लिया है.

“दुर्घटना में रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए हैं. रविवार को बागपत के अंचल अधिकारी (सीओ) अनुज मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement