Story Content
New Delhi, November 7, 2026: Ayodhya Deepotsav 2026 Live: अयोध्या दीपोत्सव में काली मंदिर पर जले दीप, जगमगाई रामनगरी, देखें तस्वीरें.
The source note says: Ayodhya Deepotsav 2026 Live: अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर में दीपोत्सव का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
The source note says: अयोध्या में प्रतीकात्मक रूप से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं रामरथ खींचा। रथ को रामकथा पार्क स्थित भव्य रामदरबार के मंच तक लाया गया।
The source note says: मंच पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। यहां सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के स्वरूप का तिलक करने के बाद आरती उतारी।
The source note says: राम की पैड़ी पर दीपों में बाती और तेल डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। दीपोत्सव का इतंजार अब खत्म होने वाला है। कुछ देर बाद यहां दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
The source note says: 14 वर्ष के वनवास के बाद सीता जी, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खाद्य,रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक देव प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अभय सिंह, विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने भगवान के स्वरूप की अगवानी की।
The source note says: शुक्रवार शाम तक निर्धारित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीपों को बिछाया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्सव की पहली सीढ़ी पार की गई। शाम होते ही दीपोत्सव स्थल भव्यता देखते ही बन रही थी। रोमांचकारी विभिन्न शो आकर्षण का केंद्र रहे।
The source note says: साकेत महाविद्यालय से निकली झांकी में प्रस्तुति देते कलाकार: जागरण
The source note says: 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। रामकथा पार्क के निकट 220 टन बालू से निर्मित विशाल राम दरबार की प्रतिकृति भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी साहबगंज रामलीला का मंचन होगा।
The source note says: रामायणकालीन प्रसंगों पर सजीं, विरासत के गौरवगान के साथ विकास की दमक बिखेरने वालीं 21 झांकियां श्रद्धालुओं के मन को झंकृत करेंगी। राम राज्याभिषेक के बाद शाम को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित होंगे।
The source note says: दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट, रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां, लेजर-शो, ड्रोन-शो और रामकथा की भावपूर्ण प्रस्तुतियां उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगी।
The source note says: सीएम योगी के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान सहित कई विधायक व भाजपा पदाधिकारी समारोह का हिस्सा बनेंगे।
The source note says: मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
Source: Instafeed Desk.
Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.