Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हडकंप, एलर्ट पर एजेंसियां

मॉस्को से दिल्ली से आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी तरफ मच गई. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया और फ्लाइट की जांच की गई. फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 14 October 2022

मॉस्को से दिल्ली से आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी तरफ मच गई. फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर तड़के 3.20 बजे लैंड हुई. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया और फ्लाइट की जांच की गई. फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे. फिलहाल अभी फ्लाइट से आए यात्रियों से जांच एजेंसियां जानकारी ले रही हैं. मॉस्को से आए पेसेंजरो को जांच के बाद ही 5 की संख्या में बाहर जाने दिया जा रहा है. हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है, फ्लाइट के अंदर बम की सूचना सही थी या फिर अफवाह, फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक देर रात 11.15 बजे सूचना मिली कि मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट No SU232 में बम है. विमान में बम की सूचना मिलने के बाद सभी जांच एजेंसिया अलर्ट पर आ गईं. इसके बाद तत्काल बम निरोधक दस्ता, रेस्क्यू टीमों को तैनात कर दिया गया. वहीं इस फ्लाइट के रन वे नंबर 29 पर उतारा गया और तत्काल सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारकर ले जाया गया.

पहले भी मिल चूकी है फ्लाइट में बम की सूचना

इससे पहले भी फ्लाइट में बम की खबर मिल चुकी हैं, जो अफवाह साबित हुई है. ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद पायलटों से दिल्ली एटीसी से लैंड करने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, इस दौरान उन्हें जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था. लेकिन उन्होंने लैंडिंग से मना कर दिया. इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा, जिसको लेकर एयरफोर्स अलर्ट हो गई. एयरफोर्स ने सुखोई लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए थे. हालांकि ईरान से हरी झंडी मिलने के बाद विमान को चीन के लिए रवाना किया गया था.फ्लाइट को भारत की सीमा से बाहर किया गया था. 

 





Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement