Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

CM भगवंत मान करेंगे दूसरी शादी, डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी मान की पत्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इनकी शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 06 July 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इनकी शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे.

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होने जा रही है. भगवंत मान की शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में होगी. शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे. भगवंत मान का करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था.

पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं
भगवंत मान की पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं. दोनों बच्चे मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे. 48 वर्षीय भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि मुख्यमंत्री उनके घर को दोबारा स्थापित करें. भगवंत मान के लिए डॉक्टर गुरप्रीत कौर को उनकी मां और बहन ने एक साथ पसंद किया है. मान की शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी पंजाब की आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा के पास है.

भगवंत मान साल 2011 में राजनीति में आए थे. वह पहली बार 2014 में आप के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे. साल 2019 में भी उन्होंने संगरूर से चुनाव जीता था. साल 2022 में वे आप से सीएम उम्मीदवार बने और उन्हें प्रचंड जीत मिली. 2014 के चुनाव में उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर उनके प्रचार में आईं.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.