Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें

New Delhi, November 9, 2026: दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें. The source note says: दीपावली के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का ऐतिहासिक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Latest News - 09 November 2026

New Delhi, November 9, 2026: दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें.

The source note says: दीपावली के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक उस समय रोशनी से जगमगा उठा, जब घंटाघर के आस-पास 11,000 मिट्टी के दीये जलाए गए और उनसे 'भारत विश्व गुरु' का संदेश उकेरा गया। कभी अलगाववादी रैलियों, पत्थरबाजी और आतंकवादी घटनाओं के लिए पहचाने जाने वाले लाल चौक की यह तस्वीर आज शांति, सांस्कृतिक एकता और नए कश्मीर की बदलती पहचान को दर्शाती नजर आई। इस खास मौके पर स्थानीय लोगों, पर्यटकों, कश्मीरी पंडितों, युवाओं और मुस्लिम महिलाओं ने भी हिंदू समुदाय के लोगों के साथ मिलकर दीपावली का उत्सव मनाया।

The source note says: Image Source : REPORTER दीपावली के अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर पर 11,000 मिट्टी के दीये जलाए गए।

The source note says: देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली के अवसर पर साउथ एक्सटेंशन इलाके की दुकानें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं।

The source note says: दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में लोगों ने पटाखे जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।

The source note says: दिल्ली के झंडेवालान और गोल मार्केट के आस-पास लोगों ने पटाखे जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। रोशनी के पर्व के मौके पर पूरा इलाका रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा।

The source note says: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। यहां दीपावली के जश्न में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

The source note says: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए शांति, समृद्धि, सुख और खुशहाली की कामना की।

The source note says: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास के पास काली पूजा पंडाल में पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

The source note says: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने परिवार के साथ आधिकारिक आवास पर दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया।

The source note says: दीपावली के पावन अवसर पर दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की।

The source note says: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने परिवार के साथ जयपुर में सिविल लाइंस स्थित आवास पर दीपावली के अवसर पर महालक्ष्मी पूजा की।

The source note says: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "हम यहां दीपावली मनाते हैं। आप यहां मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर सकते हैं। हम हर साल यहां आते हैं। यहां आरती का आयोजन किया गया है और दीपावली मेले का भी आयोजन हो रहा है। मेरी प्रार्थना है कि त्रिपुरा में हमेशा शांति बनी रहे। मैंने मां से इसी की कामना की है।"

The source note says: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार हर घर में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए।"

The source note says: दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया।

Source: Instafeed Desk.

Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.