Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- कितनी गाड़ियां जांचीं, कितने चालान काटे?

नई दिल्ली, November 10, 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- कितनी गाड़ियां जांचीं, कितने चालान काटे?। इनमें वाहनों के उत्सर्जन मानकों और नियमों का पालन करने के मानदंडों और…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- कितनी गाड़ियां जांचीं, कितने चालान काटे?।

इनमें वाहनों के उत्सर्जन मानकों और नियमों का पालन करने के मानदंडों और प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा गया है. साथ ही वाहनों के लिए जारी होने वाले पीयूसी यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के नियमों की सख्ती पर भी जानकारी मांगी है. पीठ ने पुराने और तय मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई का विवरण भी तलब किया है. कोर्ट ने पूछा है कि अब तक कितने वाहनों की जांच हुई है और कितने चालान काटे गए हैं, इसका पूरा आंकड़ा पेश करें. राज्यों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत देते हुए इस मामले पर अगली सुनवाई 23 नवंबर को तय की है.

यह भी पढ़िएः नियमों की उड़ीं धज्जियां, स्मॉग से घिरी दिल्ली... दिवाली की रात 5 साल में सबसे जहरीली हवा, पीक टाइम में AQI मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और एअर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है. सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 तक दर्ज किया गया. वहीं, पूसा में AQI 398 दर्ज किया गया.

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 दर्ज किया गया. इसके अलावा आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 रहा.

राजधानी के अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही. शादिपुर में AQI 325, लोधी रोड पर 324, बुराड़ी में 315, झड़ौदा कलां में 320, मंदिर मार्ग पर 307 और बवाना में 328 दर्ज किया गया. वहीं, टिकरी कलां में AQI 296 और वसुंधरा एन्क्लेव में 295 रिकॉर्ड किया गया.

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है, जबकि 401 से 500 के बीच इसे 'गंभीर' माना जाता है. इस लिहाज से चांदनी चौक समेत दिल्ली के अधिकांश निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: See description, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement