Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

नई दिल्ली, November 9, 2026: दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे। ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 09 November 2026

नई दिल्ली, November 9, 2026: दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे।

ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी बड़ी घटना एलबीएस रोड पर इटरनिटी मॉल के सामने स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

दूसरी ओर, मुंबई के डोंगरी इलाके में नूरबाग के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां कुछ कारखानों और झुग्गियों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुंबई की मेयर ने अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।

BMC के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग डॉ. माहेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल में लगी और बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की भी जानकारी दी, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। मुंबई अग्निशमन दल ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर इसे 'लेवल-एक' की आग घोषित किया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस, बेस्ट, वार्ड कार्यालय और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।

दिवाली के मौके पर लगातार सामने आ रही आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सभी घटनाओं में आग लगने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग का तांडव, 23वीं मंजिल से उठती लपटों का VIDEO वायरल

दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री जल रही है! 21 दमकल गाड़ियां मौके पर, पूरा इलाका धुएं में डूबा

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.