Story Content
New Delhi, November 9, 2026: दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे.
The source note says: ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी बड़ी घटना एलबीएस रोड पर इटरनिटी मॉल के सामने स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
The source note says: स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
The source note says: दूसरी ओर, मुंबई के डोंगरी इलाके में नूरबाग के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां कुछ कारखानों और झुग्गियों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुंबई की मेयर ने अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।
The source note says: BMC के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग डॉ. माहेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल में लगी और बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की भी जानकारी दी, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। मुंबई अग्निशमन दल ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर इसे 'लेवल-एक' की आग घोषित किया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस, बेस्ट, वार्ड कार्यालय और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।
The source note says: दिवाली के मौके पर लगातार सामने आ रही आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सभी घटनाओं में आग लगने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
The source note says: मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग का तांडव, 23वीं मंजिल से उठती लपटों का VIDEO वायरल
The source note says: दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री जल रही है! 21 दमकल गाड़ियां मौके पर, पूरा इलाका धुएं में डूबा
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.