Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Qutub Minar Masjid News: कुतुब मीनार नहीं ‘विष्णु स्तम्भ’ है ?

इससे पहले 10 मई को हिन्दूवादी संगठनों ने कुतुब मीनार के सामने प्रदर्शन कर पूजा-अर्चना की मांग की थी. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगवान गोयल ने दावा किया था.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 17 May 2022

दिल्ली के कुतुब मीनार परिसर में मौजूद मस्जिद में पूजा-पाठ की मांग करने वाली याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है. जानकारी के मुताबिक, साकेत कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली थी जो अब 24 मई को होगी. आपको बता दें याचिका में दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर में हिन्दू और जैन धर्म के 27 मंदिर हैं. इस मामले में एक पक्ष की दलील है कि कुतुब मीनार के अंदर बनी मस्जिद हिन्दू और जैन धर्म के 27 मंदिरों को तोड़ कर बनाई गई है ऐसे में वहां फिर से मूर्तियां स्थापित कर पूजा पाठ करने की इजाजत दी जाए. 

यह भी पढ़ें:  ऑर्डर किया चिकन बर्गर, लेकिन मिला मेढ़क बर्गर

इससे पहले 10 मई को हिन्दूवादी संगठनों ने कुतुब मीनार के सामने प्रदर्शन कर पूजा-अर्चना की मांग की थी. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगवान गोयल ने दावा किया था कि कुतुब मीनार ‘विष्णु स्तम्भ’ है जिसे 'महान राजा विक्रमादित्य' ने बनावाया था. उन्होंने कहा था, ' कुतुब-उद-दीन ऐबक ने इसका श्रेय लेने की कोशिश की. परिसर में 27 मंदिर थे और उन्हें ऐबक ने नष्ट कर दिया था. इन सबके प्रमाण उपलब्ध हैं क्योंकि कुतुब मीनार परिसर में रखी हुई हिंदू देवताओं की मूर्तियों को लोग देख सकते हैं. हमारी मांग है कि कुतुब मीनार को विष्णु स्तम्भ नाम दिया जाना चाहिए.'


बीते महीने दिल्ली की साकेत कोर्ट ने कुतुब मीनार से गणेश की दो मूर्तियों को हटाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की थी. अदालत ने कहा था- अपील करने वाले की चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने प्रतिवादियों से अगली सुनवाई तक मामले में यथास्थिति बनाएं रखे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement