Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पाकिस्तान में बर्फबारी से भयानक तबाही, 22 पर्यटकों की मौत

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी ने पिछले 15 से 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस इलाके में भारी बर्फबारी से वाहनों में फंसे कम से कम 22 पर्यटकों की मौत हो गई है. कम से कम 1000 वाहन अभी भी विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 09 January 2022

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी ने पिछले 15 से 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रात भर हुई भारी बर्फबारी के बीच रिसॉर्ट शहर मुरी में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इस इलाके में भारी बर्फबारी से वाहनों में फंसे कम से कम 22 पर्यटकों की मौत हो गई है. कम से कम 1000 वाहन अभी भी विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं. पर्यटकों की मौत पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू, जानें क्या खुला है और क्या है बंद

9 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने बचाव कार्य में तेजी लाने और फंसे हुए पर्यटकों को सहायता मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं. रेस्क्यू 1122 की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक अब तक नौ बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि 15 से 20 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन पर आए हैं, जिससे बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement