दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद अकेले वापस लौट रही महिलां संग गैंगरेप, बनाया वीडियो

दुर्गा पूजा नवमी वाले दिन पंडाल से आरती देखकर एक महिला अपने घर वापस लौट रही थी तभी 6 लोगों ने मिलकर उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

  • 563
  • 0

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हनुमना थानाक्षेत्र से एक बेहद ही डरवानी घटना सामने आई है। एक महिला जब नवमी दुर्गा की पूजा देखने के बाद अकेले वापस घर लौट रही थी तभी कुछ हैवानों ने उसे रोक लिया और अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की घटना को आरोपियों ने कैमरे में भी कैद कर लिया। इसके बाद महिला अपने साथ हुई घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनके अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है।


पूरा मामला क्या है हम आपको बताते हैं दरअसल दुर्गा पूजा नवमी वाले दिन पंडाल से आरती देखकर एक महिला अपने घर वापस लौट रही थी तभी 6 लोगों ने मिलकर उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भी वीडियो बनकर मोबाइल में कैद करलिया। महिला इसकी वजह से बुरी तरह डरी हुई थी। उन्होंने दो दिनों तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।


महिला जब थाने पहुंची तो पुलिस के जरिए मामले पर प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी में जूटी हुई हैं। जब महिला पुलिस थाने पहुंची तो उसने पूरी घटना उन्हें नहीं बताई बल्कि छेड़छाड़ की घटना ही बातकर अपनी बात रखी। लेकिन जब पुलिस ने महिला को समझाया तो उसने सारी जानकारी उन्हें विस्तार से बता दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT