Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Himachal Pradesh: माइनस 30 डिग्री में जवानों ने फहराया तिरंगा, देखिए तस्वीर

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए आईटीबीपी के हिमवीरों ने मार्च निकाला.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 26 January 2022

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए आईटीबीपी के हिमवीरों ने मार्च निकाला. इसके साथ ही ITBP ने अपने जवानों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए. इस दौरान जवानों ने मिलकर ITBP के झंडों पर तिरंगा झंडा लहराया, वहीं ITBP के जवानों ने -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया.

हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद भारतीय जवानों ने बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंडे मौसम में भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया.


जमे हुए पानी पर सैनिकों का मार्च माइनस 30 डिग्री

दरअसल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में गणतंत्र दिवस मनाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं. इसके साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. इसके साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने उत्तराखंड में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. इसके साथ ही उन्होंने जमे हुए पानी पर हाथ में झंडा लेकर मार्च भी निकाला.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement