घरेलू हिंसा के मामले में हनी सिंह की हुई कोर्ट में पेशी

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. जिसके चलते आज 3 सितंबर 2021 को हनी सिंह ने दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में पेशी

  • 1004
  • 0

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. जिसके चलते आज 3 सितंबर 2021 को हनी सिंह ने दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में पेशी दी है. इस मामले की सुनवाई मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक पिछली सुनवाई के दौरान हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए और उनके वकील ने चिकित्सा आधार पर हनी सिंह की उपस्थिति की नाकामयाबी पर छूट की मांग की थी. जिसके बाद अब हनी सिंह कोर्ट में हाज़िर हुए हैं. 

पुलिस शिकायत

दरअसल इन दोनों पति-पत्नी के आपसी संबंध ठीक नहीं है. हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ पुलिस में  शिकायत दर्ज कराई थी. इस दौरान हनी की पत्नी शालिनी सिंह ने बताया की हनी सिंह के कई अन्य लड़कियों के साथ affair रहे हैं. जिसका  पता चलने के बाद शालिनी ने हनी सिंह से सवाल किए तो उन्होंने शालिनी के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं शालिनी ने पुलिस को ये भी बताया  हनी सिंह ने पहली बार उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार उनकी शादी की फोटोज़ लीक होने के दौरान बनाया था. हनी को लगा था वो फोटोज़ उनकी पत्नी ने लीक की हैं जोकी उनकी गलतफैमी थी. 

 इस लिंक पर क्लिक करें और जानें हनी सिंह की काली करतूत


रूम में घुसकर मेरे साथ बदसुलूकी करनी चाही, ससुर होने की अच्छी रीत निभाई: हनी सिंह केस.




RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT