Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इमरान खान बोले- जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: पाकिस्तान के पूर्व PM ने कोर्ट को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज 22 घंटे...

नई दिल्ली, November 17, 2026: इमरान खान बोले- जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: पाकिस्तान के पूर्व PM ने कोर्ट को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज 22 घंटे...। Tue, Nov 17, 2026 Updated 12:38 AM IST होम वीडियो सर्च…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: इमरान खान बोले- जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: पाकिस्तान के पूर्व PM ने कोर्ट को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज 22 घंटे...।

Tue, Nov 17, 2026 Updated 12:38 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News International Imran Khan Letter To Court | Pakistan Ex PM Claims Solitary Confinement इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा इस्लामाबाद 2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के जजों को चिट्ठी लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के इलाज की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक पड़ने के खतरे की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा है।

उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें डर है कि वे जेल से जिंदा नहीं लौट पाएंगे। इमरान तोशखाना केस में अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात के लिए उनकी बहनों ने आंदोलन भी किया था।

यह चिट्ठी पाकिस्तान की फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को भेजी गई है।

इमरान के वकील सलमान सफदर ने X पर यह चिट्ठियां पोस्ट की हैं। इनमें इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें परिवार के लोगों और वकीलों से मिलने, बेटों से फोन पर बात करने, किताबें पढ़ने और टीवी देखने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस साल उनके वकील को उनसे सिर्फ चार बार मिलने दिया गया। वहीं, बुशरा बीबी के वकील को भी उनसे केवल एक बार मिलने की इजाजत मिली।

हर हफ्ते पत्नी से होने वाली मुलाकात भी बिना कोई वजह बताए रोक दी गई। इमरान ने यह भी कहा कि उनकी बहनें हिरासत में हैं, लेकिन उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।

इमरान मई 2024 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुए थे। उन्हें सार्वजनिक तौर पर तब आखिरी बार देखा गया था। इमरान बोले- मेडिकल बोर्ड ने मेरी मानसिक परेशानी मानी

इमरान के मुताबिक, जेल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी मानसिक परेशानी को माना था। बोर्ड ने उन्हें पत्नी और परिवार से ज्यादा बार मिलने देने की सलाह दी थी। साथ ही किताबें पढ़ने और टीवी देखने की सुविधा देने को कहा था। लेकिन इन सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया।

जेल में किसी को मुझसे बात करने या जवाब देने की इजाजत नहीं है। जब मैं उन्हें सलाम करता हूं या कुरान की कोई आयत पढ़ता हूं, तब भी कोई जवाब नहीं देता।

इमरान का आरोप है कि ये पाबंदियां जानबूझकर लगाई गई हैं, ताकि उनकी तबीयत बिगड़े और उनका हौसला टूट जाए।

इमरान ने बताया कि 10 फरवरी को उनके वकील को मुलाकात के दौरान पता चला कि उनकी दाईं आंख की 85% रोशनी जा चुकी है। उनका आरोप है कि उस समय न तो परिवार को और न ही उनके कानूनी सलाहकारों को इस बारे में जानकारी दी गई थी।

उन्होंने अपने ब्लड प्रेशर का भी जिक्र किया। इमरान के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर पहले 130 से 150, फिर 170 और 10 नवंबर को 192 और 193 तक पहुंच गया।

इमरान ने कहा कि पत्नी बुशरा बीबी की हालत के कारण ही उन्होंने अदालतों को चिट्ठी लिखने का फैसला किया। उनके मुताबिक, बुशरा की आंख के पर्दे यानी रेटिना में अप्रैल में परेशानी हुई थी।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement