Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नोएडा: स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर सोसायटी की महिलाओं में हाथापाई, वीडियो वायरल

एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र स्थित जेपी कसमास सोसायटी में मंगलवार को पार्क में गली के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 17 November 2021

एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र स्थित जेपी कसमास सोसायटी में मंगलवार को पार्क में गली के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत संबंधित कोतवाली पुलिस से की है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:   प्लेन क्रैश के बाद Apple iPad ने बचाई बाप-बेटी की जान, जानिए कौन सा फीचर आया काम

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर घर भेज दिया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-134 की एक रिहायशी सोसायटी में कुत्तों के खुलेआम घूमने को लेकर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच मारपीट हो गई.


वीडियो में दिख रहा है कि महिला दूसरी महिला को डंडे से पीट रही है. वहां मौजूद एक गार्ड भी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा है.



Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement