Story Content
New Delhi, November 8, 2026: IndiGo फ्लाइट को मिली धमकी, बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग.
The source note says: यह मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 से जुड़ा है. यह विमान बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था. उड़ान के दौरान विमान में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली. इसके बाद पायलटों ने यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटने का फैसला किया.
A security threat was reported onboard IndiGo flight 6E 451, operating from Bengaluru to Lucknow on 07 November 2026. In line with Standard Operating Procedure, the relevant authorities were informed immediately, and the pilots decided to return to the origin to carry out the necessary security checks, as per protocol. We regret the inconvenience caused to our customers and are making all efforts to minimise it, including offering them refreshments and sharing regular updates. The flight will resume its journey after receiving the requisite clearances: IndiGo Spokesperson
The source note says: इंडिगो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी. तय प्रक्रिया के तहत पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट यानी बेंगलुरु वापस लाने का निर्णय लिया. वहां जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है. एयरलाइन ने बताया कि इस दौरान सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है. विमान की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा.
The source note says: विमान के वापस लौटने से यात्रियों को परेशानी हुई है. इसके लिए इंडिगो ने खेद जताया है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए उन्हें खाने-पीने की चीजें दी जा रही हैं. साथ ही फ्लाइट की स्थिति को लेकर नियमित रूप से जानकारी भी साझा की जा रही है.
The source note says: इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों, क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा दोबारा शुरू करेगी. फिलहाल विमान की सुरक्षा जांच और जरूरी मंजूरी का इंतजार है. इंडिगो ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर खेद जताते हुए उन्हें लगातार अपडेट देने की बात कही है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.