Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: इसराइल में गादी आइज़नकोट को मिला सरकार बनाने का मौका, उनके सामने हैं ये आठ चुनौतियां।
साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी इसराइल में गादी आइज़नकोट के सामने आठ चुनौतियां इमेज स्रोत, Ilia YEFIMOVICH / AFP via Getty Images
लोड हो रहा है लोड हो रहा है इसराइली सेना के पूर्व प्रमुख रहे गादी आइज़नकोट ने बिन्यामिन नेतन्याहू को बड़ी चुनौती दी है. नेतन्याहू पिछले क़रीब तीन दशकों के दौरान ज़्यादातर समय के लिए इसराइल के प्रधानमंत्री रहे हैं.
इसराइल की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन ज़रूरी है. आइज़नकोट के पक्ष में छह राजनीतिक दलों के कुल 67 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है.
इसराइल में नई सरकार के गठन की कवायद के बीच अरब राजनीतिक दलों ने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़नकोट को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने भी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.
गादी आइज़नकोट के पास अब नई सरकार बनाने की कोशिश करने के लिए 28 दिन होंगे, जिनमें 14 दिन का संभावित विस्तार भी शामिल है.
आइज़नकोट इसराइली सेना के पूर्व कमांडर हैं और साल 2022 में राजनीति में कदम रखा था.
सात अक्तूबर, 2023 को हमास के इसराइल पर हमले के बाद वह नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट में भी शामिल हुए थे, लेकिन बाद में नेतन्याहू के आलोचक बन गए.
वह नेशनल यूनिटी पार्टी से इसराइली संसद के सदस्य बने. बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. उनका कहना था कि पार्टी के साथ उनके वैचारिक मतभेद थे.
पिछले साल विपक्ष के प्रमुख नेताओं से अलग होकर उन्होंने अपनी मध्यमार्गी पार्टी 'याशर' बनाई. 'याशर' का अर्थ 'सीधा' या 'ईमानदार' होता है.
ग़ज़ा युद्ध में अपने बेटे और दो भतीजों को खोने वाले आइज़नकोट ने चुनाव अभियान के दौरान अपनी सैन्य और सुरक्षा पृष्ठभूमि पर जोर दिया था.
लेकिन जिन मुद्दों को उन्होंने चुनाव में उठाया, उन्हीं में कई मुद्दे उनके सामने चुनौती बन सकते हैं. एक नज़र उनके सामने आने वाली ऐसी ही कुछ संभावित चुनौतियों पर
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
इसराइल में हुए चुनाव में केयर टेकर प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और उसके धुर दक्षिणपंथी और धुर-रूढ़िवादी यहूदी सहयोगियों ने 120 सीटों वाली संसद में 53 सीटें जीती हैं.
जबकि आइज़नकोट की मध्यमार्गी याशर पार्टी और उनके गठबंधन की तीन अन्य यहूदी विपक्षी पार्टियों को 48 सीटें मिली हैं.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.