Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश

नई दिल्ली, November 18, 2026: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश। मानव खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश।

मानव खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट वहां फंसा हुआ है। कुलगाम आतंकी हमले के बाद लतीफ की तलाश तेज कर दी गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवान वहां पहुंचे और मुठभेड़ शुरू हुई। एनकाउंटर आतंकी और जम्मू कश्मीर पुलिस-सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम के बीच हुआ।

16 नवंबर को ही कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था और एक आतंकी के ट्रैप होने की खबर सामने आई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।

हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। उसके बाद से इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और आतंकियों की तलाश की थी।

बता दें कि आतंकी लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यहां ये भी बता दें कि हाल ही में बारामूला के एक बाग में पाइपलाइन के काम के दौरान तीन जिंदा ग्रेनेड मिले थे, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना था कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दुर्हामा इलाके में एक बाग से पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान, जंग लगे तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) ने इन जिंदा ग्रेनेड को एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया।

कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से आतंक के आका अपने मकसद में कामयाब नहीं हो रहे हैं। सुरक्षाबलों की नजर चप्पे-चप्पे पर है।

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, CCTV फुटेज आया सामने

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: UnpetitproleX, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement