Story Content
नई दिल्ली, November 9, 2026: Jensen Huang: अफेयर से मिट्टी में मिली टेक इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित चेहरे की साख, ये AI और एनवीडिया के लिए कितना बड़ा झटका?।
जेनसन हुआंग का अफेयर कोई आम गुनाह नहीं है। इसमें हनी ट्रैप शामिल है। एआई की दुनिया में पहली बार हनी ट्रैप जैसा शब्द सामने आया है। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि जेनसन हुआंग का संबंध ऐलिस हुआंग नाम की एक बिजनेसवुमन के साथ रहा। वह सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में ऊंचे पद पर रही हैं।
मेगास्पीड, एनवीडिया की एक बड़ी क्लाउड पार्टनर और ग्राहक है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि ऐलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं। उन्होंने एनवीडिया के एडवांस एआई चिप्स और गोपनीय डेटा को बीजिंग तक पहुंचाने के लिए जेनसन हुआंग को निशाना बनाया। मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया। मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा सदमा पहुंचा है। मैंने जो किया, उसका कोई बहाना नहीं हो सकता। मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं और माफी मांगता हूं। - जेनसन हुआंग
जानकारों का कहना है कि इस मामले के बाद एआई के क्षेत्र में सबसे प्रमुख नाम- जेनसन हुआंग के भविष्य पर सवाल उठ सकता है। एनवीडिया, अमेरिकी सरकार की कड़ी जांच के दायरे में आ सकती है। इससे एआई मार्केट में भी हलचल हो सकती है, हालांकि एनवीडिया के प्रोडक्ट पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि उसके चिप्स की डील पहले से हो चुकी हैं और कंपनियां बड़े पैमाने पर एनवीडिया के चिप यूज कर रही हैं।
इस बीच कई टेक दिग्गजों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जेनसन हुआंग पर अपना भराेसा जताया है। मामले पर पर्शिंग स्क्वायर के सीईओ बिल एकमैन ने कहा है कि जेनसन हुआंग भी एक इंसान हैं। वो एक बेहतरीन इंसान हैं। बेहतरीन इंसानों से भी गलतियां हो सकती हैं। वो पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं। हम सभी को उनका और उनके परिवार का समर्थन करना चाहिए। अमेरिका के प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट शॉन मैगुयर ने एक X पोस्ट में लिखा- जेनसन इस जेनरेशन के बेहतरीन उद्यमी हैं। उन्होंने बहुत ही बेवकूफी भरा काम किया। यह अमेरिका के लिए बुरा था। लेकिन मुझे लगता है कि इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। दो गलतियां मिलकर सही नहीं बन जातीं और मेरा मानना है कि एनवीडिया की AI लीडरशिप में जेनसन की जगह कोई और नहीं ले सकता।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.