Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Jharkhand: अंधविश्वास के चलते पति-पत्नी की हत्या, मौके पर फरार आरोपी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर अंधविश्वास का मामला सामने आया है. मामला टोंटो थाना क्षेत्र का है जहां अंधविश्वास के चलते एक जोड़े की लोगों ने हत्या कर दी.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 31 January 2022

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर अंधविश्वास का मामला सामने आया है. मामला टोंटो थाना क्षेत्र का है जहां अंधविश्वास के चलते एक जोड़े की लोगों ने हत्या कर दी. फिर सबूत छिपाने के लिए पहले दोनों के शवों को जलाया गया. जब लाशें पूरी तरह से नहीं जल सकीं तो उन्होंने जंगल में जाकर किसी जगह दफना दिया और सभी लोग मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें:-भारत में जल्द लॉन्च होगा कम कीमत वाला Infinix Zero 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

आपको बता दें कि ये घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है. इस घटना में मारे गए दंपति की पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित बुंदू गांव के निवासी गोमिया केराई व उसकी पत्नी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस हत्या में मृतक गोमिया करई का भाई भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक इन दोनों की हत्या अंधविश्वास के चलते की गई है.

ये भी पढ़ें:- School And College Reopening : कोरोना की धीमी रफ्तार के बाद आपके राज्‍य में कब खुलेंगे स्‍कूल और कॉलेज? देखिए लिस्‍ट

ग्रामीणों को धमकाया गया

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल से गोमिया केराई और उसकी पत्नी का अधजला शव बरामद किया. दरअसल, हत्या में शामिल अपराधियों ने बुंदू के ग्रामीणों को धमकी दी थी कि अगर किसी ने इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी तो उसे उसी तरह मार दिया जाएगा. जिसके बाद ग्रामीण डर गए और दस दिन तक मामला दबा रहा. इस मामले को लेकर किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि हत्याकांड के सभी आरोपी फिलहाल गांव से फरार हैं. हत्या के पीछे अंधविश्वास बताया जा रहा है. बाकी पूरी सच्चाई इस मामले की गहन जांच के बाद ही सामने आएगी. हालांकि पुलिस हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement