Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कुलगाम की मस्जिद में छिपा आतंकी, सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल पर दी चेतावनी- सरेंडर

नई दिल्ली, November 18, 2026: कुलगाम की मस्जिद में छिपा आतंकी, सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल पर दी चेतावनी- सरेंडर। कुलगाम में फिर एनकाउंटर, आतंकियों के छिपे होने की आशंका Source : ANI जम्मू-कश्मीर के…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: कुलगाम की मस्जिद में छिपा आतंकी, सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल पर दी चेतावनी- सरेंडर।

कुलगाम में फिर एनकाउंटर, आतंकियों के छिपे होने की आशंका Source : ANI जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को घेर लिया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है. हालांकि अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मुठभेड़ की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है. इसके साथ ही पुलिस ने मंगलवार को सोमवार को हुई एक अन्य मुठभेड़ में मारे गए आतंकी उमर निसार डार के बारे में अहम जानकारियां साझा की हैं.

स्रोत के मुताबिक: Kashmir Zone Police tweets, "Encounter started with terrorists and Joint party of JKP and SF in Kulgam." https://t.co/Lic0lSt050

कुलगाम के देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक कमांडर को घेर लिया है. यह आतंकी एक मस्जिद के अंदर फंसा हुआ है. उससे सरेंडर करने के लिए कहा गया है लेकिन उसने अब तक ऐसा करने से इनकार कर दिया है. पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और मुठभेड़ शुरू होने की संभावना है.हालांकि अभी तक कोई गोलीबारी नहीं हुई है.

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भट के साथ वीडियो कॉल से संपर्क किया और उससे आत्मसमर्पण करने को कहा. भट जिस पर पिछले हफ्ते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल होने का भी संदेह है उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था. मारे गए आतंकी का नाम उमर निसार बताया गया है. वहीं लतीफ भट इस मुठभेड़ में घायल हो गया था और वहां से भाग निकला था.

लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ यह ऑपरेशन शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन सटीक और बहुत असरदार होने चाहिए.

लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के नाम से हमले करता है. उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. आईएसआई लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती थी.

CRPF जवानों पर हमले की साजिश रची पुलिस जांच में सामने आया है कि उमर निसार डार ने लश्कर ए तैयबा के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर 11 नवंबर को सीआरपीएफ जवानों पर हमले की साजिश रची थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस के शेयर किए हुए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हमले से एक दिन पहले 10 नवंबर को उमर निसार डार और लतीफ भट ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए हबलिश, अखरान और किलाम समेत कई इलाकों की रेकी की थी.

ये भी पढ़ें: Nvidia जेनसन हुआंग को दोबारा मौका देगी या नहीं? चेयरमैन ने दिया जवाब

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement