Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: क्या है ईरान का 'डर्टी बम' जिसके निशाने पर US के टॉप कमांडर? खुलासे के बाद अलर्ट पर अमेरिका की खुफिया एजेंसियां।
ईरान पर अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को 'डर्टी बम' या रासायनिक हथियारों से निशाना बनाने की योजना बनाने का आरोप है।
ईरान पर अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना का आरोप (जागरण ग्राफिक्स)
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार 'डर्टी बम' या रासायनिक हथियार का उपयोग
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह दावा किया जा रहा है कि ईरान, अमेरिका के टॉप अधिकारियों को मारने के लिए केमिकल हथियार का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। ईरान ने इस हथियार को 'डर्टी बम' कहा है। हालांकि 'डर्टी बम' की खबरों को तेहरान ने सिरे से खारिज किया है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस खुफिया जानकारी से वाकिफ सात अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को साबुत मिले हैं कि ईरान वाशिंगटन, DC में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए ईरान रेडियोएक्टिव 'डर्टी बम' या रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
खुफिया जानकारी में अमेरिकी राजधानी में कुछ संभावित जगहों और लक्ष्यों का जिक्र है, जिसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा को और दुरुस्त कर लिया है।
हालांकि, अधिकारियों ने CNN को बताया कि इन तैयारियों का मतलब यह नहीं है कि कोई हमला तुरंत होने वाला है या ईरान ने वास्तव में ऐसी किसी साजिश को अंजाम देने का फैसला कर लिया है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रशासन संभावित खतरों पर नजर रख रहा है, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि अमेरिका पर अभी तुरंत कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह खुफिया जानकारी इस बात का इशारा हो सकती है कि ईरान युद्ध को मध्य पूर्व से आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि उसे अमेरिकी सैन्य दबाव और आर्थिक नाकेबंदी का सामना करना पड़ रहा है।
दो अधिकारियों ने संभावित खतरे से निपटने के लिए बताया कि पिछले एक हफ्ते में कई बैठकें हुई हैं। यह खुफिया जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे टकराव को खत्म करने के लिए राजनयिक प्रयास रुके हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह युद्ध काफी जल्दी खत्म हो जाएगा, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव अभी भी बना हुआ है।
खुफिया मामलों की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से CNN ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि तेहरान अमेरिकी क्षेत्र के अंदर हमले करने पर विचार कर सकता है।
हालांकि, अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर मतभेद है कि क्या ईरान के पास ऐसा ऑपरेशन चलाने के लिए जरूरी लोग और क्षमता है या नहीं।
वहीं कुछ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि हमले में इस्तेमाल किए जा सकने वाले रेडियोधर्मी पदार्थ या रासायनिक एजेंट पहले ही देश के अंदर पहुंचाए जा चुके हो सकते हैं। पिछले दस सालों से हमारी सीमा काफी असुरक्षित रही है, इसलिए किसी व्यक्ति का देश के अंदर आना बहुत आसान रहा होगा, जो बम के पुर्जे हासिल करके उन्हें कहीं फिट कर सकता है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.