Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए दिल्ली वालों को कितना करना होगा मानसून का इंतजार

दिल्ली में शुक्रवार शाम कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाओं ने पारा कुछ डिग्री नीचे ला दिया।

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 05 July 2021

दिल्ली में शुक्रवार शाम कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाओं ने पारा कुछ डिग्री नीचे ला दिया। शहर में पिछले चार दिनों से लू चल रही है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश ने पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत दी. मौसम विभाग ने शाम को आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 7 जुलाई तक शहर में मानसून के शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई.

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया उच्चतम तापमान है. विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आद्र्रता का स्तर 25 फीसदी रहा। शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, वहीं बादल छाए रहे और शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे आ गया। शहर में पिछले चार दिनों से लू चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में 26 मिमी, लोधी रोड में 2.5 मिमी और सफदरजंग में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.