Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

महाशिवरात्रि के खास मौके पर जरूर करें ये उपाय, धन की होगी बारिश

महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए काफी खास माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पर्वती की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर रात्रि जागरण काफी शुभ माना जाता है। इस बार महाशविरात्रि का खास पर्व 26 फरवरी के दिन पड़ रहा है।

Advertisement
Image Credit: भगवान शिव
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 13 February 2025

महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए काफी खास माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पर्वती की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर रात्रि जागरण काफी शुभ माना जाता है। इस बार महाशविरात्रि का खास पर्व 26 फरवरी के दिन पड़ रहा है। माता पर्वती और भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते रहते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं उन खास उपायों के बारे में यहां, जिसके चलते आपका जीवन सुखमय बनने वाला है। 


- शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। 


- शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान की प्राप्ति होती है।


- किसी की शादी में यदि परेशानी आ रही है तो वो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।


- शिवरात्रि पर नंदी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।


- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।


- महाशिवरत्रि के दिन घर पर शिव मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियों दूर होती है और आर्थिक उन्नति प्राप्ति होती है।


- महाशिवरात्रि पर हनुमान चालीस का पाठ करने से भगवान शिव के साथ हनुमान जी की प्राप्त होती है। कार्यों की विघ्न-परेशानी खत्म होती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.