Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राफेल बनाने वाली कंपनी दसॅा के मालिक ओलिवियर की हेलिकॅाप्टर क्रैश में मौत, इन हस्तियों ने जताया शोक

फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॅा की एक हेलिकॅाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॅा की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 08 March 2021

फ्रांस के अरबपति बिजनेसमैन ओलिवियर दसॅा की एक हेलिकॅाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॅा की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्यक्त किया है। वही इनकी कंपनी राफेल लड़ाकू विमान भी बनाती है।

बता दें दसॅा फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे। फ्रांसीसी उघोगपति सर्ज दसॅा के सबसे बड़े बेटे और दसॅा के संस्थापक मार्केल दसॅा के पोते ओलिवियर दसॅा की उम्र 69 साल थी। हालांकि राजनीतिक मुद्दों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने दसॅा बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। वही साल 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसॅा को अपने दो भाइयों और बहन के साथ 361वां स्थान मिला था। इसके साथ ही रविवार को दसॅा छुट्टियां मनाने गए थे तभी उनका प्राइवेट हेलीकॅाप्टर नॅार्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

सांसद चुने गए थे

दसॅा समूह के पास एविएशन कंपनी के अलावा ली फिगारों अखबार भी है। वह फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए साल 2002में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके साथ-साथ रिपब्लिकव पार्टी के सांसद दसॅा की संपत्ति करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॅालर है। रिपोर्ट के अलावा ओलिवियर दसॅा के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है। 

राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया शोक

दसॅा के निधन पर प्रेजिडेंट मैक्रों ने ट्विटर पर लिखा, ओलिवियर डसॅाल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उघोग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। 



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.