Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया विधायक का भतीजा,जानिए पूरा मामला

राजस्थान के जोधपुर शहर से एक दिलचस्प खबर आई है. रविवार की रात को रातानाडा थाना पुलिस ने एक नौजवान को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लिया.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 19 October 2021

राजस्थान के जोधपुर शहर से एक दिलचस्प खबर आई है. रविवार की रात को रातानाडा थाना पुलिस ने एक नौजवान को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद उस लड़के को पुलिस ने उसका चालान काटा और साथ में थाने लेकर आ गई. इस बात की जानकारी जैसे ही शेरगढ़ की विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक मीणा कुंवर को हुई वैसे ही उन्होंने थाने में फ़ोन लगाया और उस लड़के को छोड़ने को कहा.

ये भी पढ़ें:-Madhya Pradesh VVIP Tree: भारत का VIP पेड़, 24 घंटे पुलिस करती है सुरक्षा

दरअसल जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा था, वो मीणा कुंवर का भतीजा था और इसलिए उन्होंने पुलिस से अपने भतीजे को छोड़ने के लिए कह रही थी. लेकिन जब पुलिस ने विधायिका की बातों को नकार दिया तब वो अपने पति उम्मेद सिंह राठौर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गई. और वहीं हंगामा भी शुरू कर दी. विधायिका मीणा कुंवर और उनके पति दोनों ही वहीं जमीन पर बैठ गए और पुलिस अधिकारियों से बहस करने लगी. बोलते-बोलते वो कुछ ऐसा बोल दी जो सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि "बच्चे है थोड़ा शराब पी ही लिया तो क्या हो गया. वो लोग शराब पार्टी नहीं करेंगे तो कौन करेंगे. थोड़ी बहुत तो कभी-कभी मैं भी पी लेती हूं." 

ये भी पढ़ें:-Madhya Pradesh VVIP Tree: भारत का VIP पेड़, 24 घंटे पुलिस करती है सुरक्षा

विधायिका बस इतने पर ही नहीं रुकी, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बातों-बातों में धमकी भी दे डाली और कहने लगी कि मैंने फ़ोन पर आपसे निवेदन भी किया था लेकिन आपने मेरी कोई बात नहीं सुनी. उसके बाद मुझे मजबूर होकर थाने आना पड़ा. विधायिका का साथ देते हुए उनके पति भी काफी उलटी-सीधी बात बोलते दिखे. उन्होंने कहा कि कल ही आपके थाने का थानेदार और बाकि सस्पेंड हुए है. भूल गया क्या? या फिर वैसा ही करना है. जब विधायिका और उसके पति यह कारनामा कर रहे थे तभी एक पुलिसकर्मी उन दोनों के कारनामे का एक वीडियो बना लिया. जिसमें वो पुलिस से बदतमीजी से बात करते हुए दिख रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement